फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: वाहन की टक्कर से महिला समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को रुड़की अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




सहारनपुर निवासी सहबान और एक महिला असगरी दोनों बाइक से शनिवार दोपहर के समय भगवानपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह ग्राम सिकन्दरपुर के पास पहुंचे तो अचानक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार महिला और पुरुष दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को देखते ही कुछ राहगीरों ने उसे उठाकर रुड़की अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण का कहना है कि घटना की तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें