फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो विशालकाय अजगर निकलने से दहशत

विज्ञापन
लक्सर में वन विभाग द्वारा पकड़ा गया अजगर। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
श्री सीमेंट कंपनी के पास बृहस्पतिवार को दो विशालकाय अजगर निकल आए। कंपनी के अधिकारियों ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घंटों मशक्कत के बाद अजगरों को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। लक्सर और देहात क्षेत्र की आबादी में अजगर निकलने का सिलसिला लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11 बजे श्री सीमेंट कंपनी के पास दो विशालकाय अजगर निकल आए। जानकारी मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी गौरव कुमार अग्रवाल, सोनी देवी, शिवकुमार और पंकज आदि के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने काफी मशक्कत के बाद दोनों अजगरों को पकड़ा। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि अजगरों को पथरी वन क्षेत्र में छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें