फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: अवैध खनन में दो डंपर और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने अवैध खनन सामग्री से भरे चार वाहनों को पकड़कर सीज कर दिया। वहीं चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस की ओर से अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुग्गावाला एसओ भगवान महर के निर्देश पर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात क्षेत्र में अभियान चलाया। पुलिस ने सूचना पर बुधवाशहीद गांव के पास एक स्टोन क्रशर के पीछे एक खेत में छापा मारा। इस दौरान अवैध खनन कर रहे लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से दो डंपर, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ ली और थाने लाकर सीज कर दी। एसओ भगवान महर ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें