फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नारसन बॉर्डर पर दो बाइकों की भिड़ंत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉर्डर पर शनिवार देर शाम दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। नारसन बॉर्डर उल्हेड़ा मोड़ के पास दो बाइक अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं। टक्कर लगने से शिवम निवासी ग्राम मन्ना खेड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पास के अस्पताल ले जाया गया। वहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद रुड़की रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी बाइक सवार गगन व लकी मुजफ्फरनगर निवासी भी घायल हो गए। उन्हें सीएचसी नारसन में उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें