फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: 60 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने संरक्षित पशु का मांस ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 60 किलो मांस बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। बुग्गावाला पुलिस की ओर से क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि दो लोग संरक्षित पशु का मांस ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एसओ मनोज शर्मा ने बताया कि इनाम और इम्तियाज निवासी नौकराग्रंट, बुग्गावाला को 60 किलो संरक्षित पशु के मांस के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से कटान के उपकरण भी बरामद हुए हैं। दोनों चोरीछिपे मांस बेचने जा रहे थे। दोनों पर केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें