फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: निर्माणाधीन हाईवे से लोहे के एंगल चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणाधीन हाईवे से लोहे का एंगल चोरी करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन


एचएमएम इंफ्रा लिमिटेड के साइट इंजीनियर कृष्णनंदन ने तहरीर देकर बताया कि कलियर के पास नेशनल हाईवे के निर्माण का कार्य चल रहा है। जहां काफी समय से कार्य स्थल पर लोहे के एंगल चोरी हो रहे थे। 29 मई को कार्य स्थल मेहवड़ क्राॅसिंग से करीब 500 मीटर की दूरी पर काम चल रहा है। वहां पर कंपनी का गार्ड मुकेश कुमार ड्यूटी पर था। इस दौरान दो युवक जंगल से लोहे की एंगल चोरी करने के लिए आए। उन्हें गार्ड और काम कर रहे कर्मियों ने दोनों चोरों को एंगल के साथ पकड़ लिया। दोनों आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी सुहैल निवासी बिजटर, मुंतसिर निवासी सीतामढ़ी बिहार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें