फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: खेत की मेड़ के लिए झगड़ा कर रहे दो को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत की मेढ़ को लेकर झगड़ा कर रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है। जानकारी के अनुसार झबरेड़ा थाना क्षेत्र के अकबरपुर झोझा निवासी महबूब व झबरेड़ी निवासी सनोज कुमार में खेत की मेड़ को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार को दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों पक्षों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह मानने के बजाय उल्टे झगड़े पर उतारू हो गए। पुलिस ने स्थिति को भांपते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उनसे पूछताछ के बाद दोनों का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें