भिक्कमपुर क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी के साथ की गई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी नवीन चौहान ने बताया कि एक सप्ताह पहले एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके गांव गया था। ग्रामीणों को इसका पता लगा तो मिलने से पहले ही उन्होंने युवक को पकड़ लिया और रस्सी से एक खंभे में बांधकर डंडों से उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद युवक ने अपनी प्रेमिका से कोर्ट मैरिज कर ली थी। मंगलवार को युवक के परिजनों ने पुलिस को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने गुड्डू और कुलदीप निवासी रामपुर रायघटी को गिरफ्तार कर लिया।