पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो व्यक्तियों को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
सोमवार रात को सेठपुर बसेड़ा मार्ग पर गश्त के दौरान आरोपी धर्मेंद्र निवासी ग्राम मोहम्मदपुर बुजुर्ग और बाकरपुर चौक के पास से आरोपी अनिल उर्फ नीला निवासी ग्राम खानपुर ब्रहमपुर को पकड़ा। दोनों आरोपियों से पांच-पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।