श्रीमहंत रविंद्रपुरी से मिलते स्वामी मोहनानंद गिरी । स्रोत:स्वयं
क्षेत्र में गन्ना कोल्हुओं पर प्रतिबंधित प्लास्टिक जलाकर प्रदूषण फैलाने वालों पर अब प्रशासन सख्त हो गया है। एक माह में प्रदूषण विभाग और तहसील प्रशासन की टीम कार्रवाई कर कई कोल्हुओं को सील कर चुकी है। बावजूद इसके कुछ लोग नियमों की अनदेखी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यूपी नंबर का एक ट्रक पकड़ा लिया जो रबर और प्लास्टिक से भरा हुआ था। पुलिस को शक है कि इस सामग्री का उपयोग गन्ना कोल्हुओं में अवैध रूप से जलाने के लिए किया जाना था। ट्रक को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इससे पहले भी पुलिस ने एक पंजाब नंबर के ट्रक को पकड़ा था। इसपर उपनिरीक्षक महिपाल सैनी ने वाहन को सीज किया था।