फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: तीर्थयात्रियों की परेशानियों का निदान कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
तीर्थयात्रियों को लंबे समय से परेशान कर रहे गड्ढों की समस्या का समाधान आखिरकार बुधवार को चंद मिनटों में कर दिया गया। ग्रीन कार्ड केंद्र परिसर में बने गड्ढों के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या की जानकारी मिलते ही परिवहन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर टीम भेजी और रेडीमेड मिक्सर की मदद से गड्ढों को भरकर सड़क को समतल कर दिया। एआरटीओ (प्रशासन) जितेंद्र चंद बहादुर ने बताया कि तीर्थयात्रियों की सुविधा विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जैसे ही गड्ढों की समस्या की सूचना मिली बुधवार को तुरंत टीम को निर्देश दिए गए। रेडीमेड मिक्सर के जरिये तेजी से कार्य कराया गया ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आगे भी इस तरह की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें