फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद किसानों को मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धाजंलि

विज्ञापन
रुड़की में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि देते सपा के राष्ट्रीय सचिव समीर आलम व कार्यकर्ता। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ओर से लखीमपुर खीरी में शहीद हुए किसानों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फहद के आह्वान पर सपा के राष्ट्रीय सचिव समीर आलम ने रेलवे स्टेशन कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इस दौरान लखीमपुर खीरी में हमले में शहीद हुए किसानों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान समीर आलम ने कहा कि जब तक शहीद किसानों के परिवार को इंसाफ नहीं मिल जाता, तब तक सपा का आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने जा रही है। अखिलेश यादव ने घोषणा की है कि अगर उनकी सरकार बनी तो वह शहीद किसानों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये देगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें