फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: तार पर गिरे पेड़, नौ घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II
I
I
I
Iसुबह बिगड़े मौसम के साथ शुरू हुई आंधी और बारिश शहर से देहात तक की बिजली ले उड़ी। आंधी से कई स्थानों बिजली की लाइनों पर पेड़ गिर गए तो कुछ जगह पेड़ के टहनों ने लाइन क्षतिग्रस्त कर दी। ऐसे में सुबह करीब नौ बजे गुल हुई बिजली कुछ इलाकों में तो चार से पांच घंटे बाद आ गई जबकि कुछ इलाकों में करीब नौ घंटे बाद व्यवस्था सुचारु हो पाई।
I
Iसोमवार सुबह आंधी से ब्रह्मपुर बिजलीघर से जुड़ी लाइन पर हरिद्वार हाईवे पर पेड़ गिर गया। इससे गंगोत्रीपुरम, मयूर विहार, शेरपुर, सैनीपुरम, माजरा, भौरी, बेलड़ा, शंकरपुरी आदि इलाकों की बिजली गुल हो गई। इसी तरह जागुदर रोड, गंगनहर किनारे, रामनगर, मथुरा विहार में भी बिजली की लाइन पर पेड़ गिरने से सप्लाई ठप हो गई। वहीं देहात क्षेत्र लक्सर, खानपुर, मंगलौर, भगवानपुर, साबतवाली, कलियर, झबरेडा आदि इलाकों में खंभे और ट्रांसफार्मर टूटने से सप्लाई ठप हो गई। ऊर्जा निगम के ईई अनूप सैनी ने बताया कि कुछ स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली की लाइन टूट गई है। इस वजह से थोड़ी दिक्कत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iहाईवे पर पेड़ गिरने से लगा जाम
I
I
I
Iहरिद्वार हाईवे पर तेज आंधी से पेड़ गिर गया। काफी देर तक पेड़ हाईवे पर गिरे रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में नगर निगम की टीम ने किसी तरह पेड़ को कटवाकर हाईवे से हटवाया। वहीं दूसरी ओर लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर सुल्तानपुर के पास एक विशाल पेड़ गिर गया। इसके चलते मार्ग पर करीब एक घंटा जाम लगा रहा। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। पुलिस और वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से मार्ग पर पड़े पेड़ को हटवाया। तब जाकर आवागमन सुचारु हो पाया।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें