फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: प्रशिक्षुओं व संकाय सदस्यों ने करीब से देखा अंतरिक्ष

Sun, 01 Mar 2026 05:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
- टेलीस्कोप से चांद निहारते दिखे प्रशिक्षु, विज्ञान दिवस पर डायट में जागी वैज्ञानिक सोच
विज्ञापन


रुड़की। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शनिवार देर शाम को प्रशिक्षुओं और संकाय सदस्यों ने टेलीस्कोप के माध्यम से चांद को देखा। डायट के विज्ञान प्रभारी प्रवक्ता अनिल धीमान ने बताया कि विज्ञान केवल किताबों तक सीमित विषय नहीं है बल्कि यह दैनिक जीवन से जुड़ा हुआ ज्ञान है। प्रशिक्षुओं और संकाय सदस्यों को प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान समझाने पर विशेष जोर दिया गया। चांद व अन्य खगोलीय घटना के तहत कई ग्रहों को एक साथ भी देखा गया। कई प्रशिक्षुओं ने पहली बार अंतरिक्ष को इतने करीब से देखा, जिसे उन्होंने अविस्मरणीय अनुभव बताया। प्रभारी अनिल धीमान ने प्रशिक्षु और संकाय सदस्यों को अंतरिक्ष विज्ञान, ग्रहों की गति और चंद्रमा से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों की जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया गया कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने से बच्चों में तर्क क्षमता और समस्या समाधान की समझ बढ़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें