फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के कारण सड़क किनारे पेड़ों के उखड़ जाने से हादसे का खतरा बना हुआ है। दो दिन पहले लक्सर-बालावाली मार्ग पर खडंजा कुतुबपुर गांव के पास एक पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गया था। मंगलवार को रायसी से महाराजपुर जाने वाले मार्ग पर एक पेड़ बारिश के दौरान उखड़कर सड़क पर गिर गया। इससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। सूचना पर रायसी चौकी प्रभारी नीरज रावत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पेड़ को सड़क से हटवाया। इसके बाद मार्ग पर यातायात सुचारु हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें