लक्सर-रायसी मार्ग पर बृहस्पतिवार को गन्ने से लदे वाहन ओवरटेक करते हुए सड़क किनारे पलट गए। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
लक्सर मार्ग पर रायसी की ओर से गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लक्सर शुगर मिल आ रही थी। इसी दौरान चालक ने आगे चल रही गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक किया। इसके बाद दोनों चालक एक-दूसरे से आगे निकालने की होड़ लगाने लगे। इस बीच दोनों ने नियंत्रण खो दिया और एक-दूसरे से टकराकर सड़क किनारे पलट गए। गनीमत रही किकोई उनकी चपेट में नहीं आया। इससे लक्सर-रायसी मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को क्रेन से साइड कराया। इसके बाद जाम से हालात सामान्य हो पाए और यातायात चालू हो पाया।