बुग्गावाला। राजाजी टाइगर रिजर्व की चिल्लावाली रेंज का सफारी गेट का शनिवार को खोल गया। इसका शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शहीदवाला ग्रंट शुभम चौहान, वन क्षेत्राधिकारी चिल्ला रेंज शीतल सिंह ने किया। वनकर्मियों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने नए सफारी सीजन को सफल और सुरक्षित बनाने का संकल्प लिया। बता दें कि राजाजी टाइगर रिजर्व के विभिन्न जोन में हर साल लाखों पर्यटक पहुंचते हैं। इनमें चिल्ला–मोहंड पर्यटक जोन सबसे पसंदीदा जोन माना जाता है, जहां वन्यजीवों को प्राकृतिक आवास में देखने का अवसर मिलता है। इससे पर्यटकाें में उत्साह बढ़ गया है। वन क्षेत्राधिकारी राजाजी टाइगर रिजर्व चिल्लावाली रेंज शीतल सिंह ने कहा कि सफारी गेट खुलने से पर्यटन को नई गति मिलेगी और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों में भी बढ़ोतरी होगी।