हरिद्वार यूनिवर्सिटी रुड़की में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसी के साथ नए छात्रों के लिए नए शैक्षणिक यात्रा शुरूआत की गई। इस दौरान छात्रों को संस्थान की उपलब्धियां भी बताई गईं। संस्थान में संचालित कोर्स और स्टाफ के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ हरिद्वार यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष (सीए) एससी गुप्ता, उपाध्यक्ष नमन बंसल, कार्यवाहक कुलपति डॉ. रमा भार्गव व प्रति कुलपति डॉ. बीएम सिंह ने किया। संस्थान के अध्यक्ष (सीए) एससी गुप्ता ने नए छात्रों का स्वागत किया और संस्थान के बारे में उन्हें विस्तार से बताया। डॉ. रमा भार्गव ने छात्रों से अपने अनुभव साझा किए। डॉ. बीएम सिंह ने संस्थान की उपलब्धियां बताईं। प्लेसमेंट संबंधी जानकारी दी।
आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर, प्रो. रजत अग्रवाल ने ज्ञान अर्थव्यवस्था के युग में इंजीनियरिंग शिक्षा पर विचार रखे। उन्होंने इंजीनियरिंग शिक्षा के बदलते परिदृश्य और आज की दुनिया में इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री ने विद्यार्थी जीवन में संतुलन पर व्याख्यान दिया। इस मौके पर डॉ. (सीए) हरिंद्र गर्ग ने भी विचार रखे। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। इस मौके पर डॉ. वीके सैनी, लेफ्टिनेंट सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।