कलियर में गरीबों को खाना बांटते सज्जादानशीन शाह मंसूर ऐजाज साबरी।
- फोटो : ROORKEE
शनिवार को नगर पालिका की ओर से गरीबों व असहाय को लेकर खाना वितरित किया गया। नगर पालिका चेयरमैन अंबरीश गर्ग ने बताया कि इस दौरान ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को भी जरूरत पड़ने पर भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका की ओर से रोजाना लोगों के लिए भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए असहाय लोग फूड बैंक के हेल्पलाइन नंबर 9012782304 पर कॉल कर सकते हैं। इस मौके पर विकास खटाणा, राहुल गर्ग, शिवकुमार गर्ग, हिमांशु गोयल, संदीप कुमार, रतेंद्र तिवारी, नाथूराम शर्मा आदि शामिल रहे।