फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ठग ने महिला के खाते से 27 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला के खाते से साइबर ठग ने 27 हजार रुपये उड़ा लिए। महिला की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पनियाला रोड निवासी सुमन ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि उनका क्रेडिट कार्ड बनकर तैयार हो गया है। उसे लेने के लिए कुछ औपचारिकता पूरी करनी होगी। इस बीच उसने व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा गया। उन्होंने लिंक खोलकर देखा तो कुछ नहीं मिला। कुछ देर बाद उनके खाते से 27 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने उस नंबर पर कॉल की तो वह बंद आया। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी मनीष उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें