दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने महिला को पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की पनियाला गांव निवासी युवती की शादी करीब डेढ़ साल पूर्व मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव टांडा भनेड़ा निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को कम दहेज लाने के लिए परेशान करने लगे। आरोप है कि पति ने ससुराल से दहेज में लाखों की रकम लाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर पति और ससुराल के लोगों ने पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। मामला दोनों पक्षों के लोगों के वार्ता के बाद भी नहीं सुलझाया। वरिष्ठ उप निरीक्षक अजय शाह ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।