तीसरी बेटी होने से नाराज ससुरालियों ने महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी लगभग 10 साल पहले सुल्तानपुर में ही हुई थी। शादी के बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि बेटी पैदा होने पर ससुरालियों ने परेशान करना शुरु कर दिया। इस बीच उसने दूसरी बेटी को जन्म दिया। इसे लेकर ससुरालियों ने मारपीट शुरू कर दी। कुछ दिन पहले उसने तीसरी बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि तीसरी बेटी होने पर ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।