फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर पानी के लिए तरसी तीन हजार की आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर में केशव पार्क के पास स्थित ट्यूबवेल खराब होने के कारण करीब तीन हजार की आबादी के घरों में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। इससे लोगों में जलसंस्थान के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन

रामनगर में पानी की सप्लाई ठप होने की पुरानी समस्या है। कभी पानी की पाइप लाइन फट जाती है तो कभी ट्यूबवेल खराब होने और मोटर खराब होने से सप्लाई बंद पड़ी रहती है। बुधवार को भी रामनगरवासियों को पानी की समस्या से जूझना पड़ा। बुधवार सुबह लोगों के घरों में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। ऐसे में लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई। लोगों को उम्मीद थी कि शाम को पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी लेकिन शाम को भी पानी नहीं आया।
स्थानीय निवासी गुुंजन अरोडा, सुष्मा कोहली, काजल शर्मा, परमजीत कोर, मिनाक्षी अरोड़ा, पुष्पा देवी, रजनी अरोड़ा, वंदना शर्मा, सरस्वती देवी, आशा गंभीर, कांता गुलाटी का कहना है कि आए दिन की पानी की समस्या से लोग परेशान हैं। मामले को लेकर अधिकारियों को फोन किया तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। वहीं उन्होंने मामले की शिकायत स्थानीय पार्षद से की। पार्षद पंकज सतीजा ने बताया कि मंगलवार रात को केशव पार्क वाला ट्यूबवेल खराब हो गया था। इसे बुधवार को पूरे दिन ठीक नहीं कराया गया। ऐसे में पानी सप्लाई में दिक्कत आई। जलसंस्थान के एई को मामले से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें