फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन स्पा सेंटरों पर छापा, सात को हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की में पुलिस की ओर से तीन स्थानों पर स्पा सेंटरों पर छापा मारा गया। इस दौरान मैनेजर फरार हो गया लेकिन पुलिस ने तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने एक और स्पा सेंटर पर छापा मारा। पुलिस को देखकर दो युवतियां फरार होने लगीं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार को सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने प्रेम मंदिर रोड पर एक स्पा सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान मैनेजर पुलिस के आने से पहले ही फरार हो गया। वहीं पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं और दो पुरुषों को हिरासत में लिया है। पुलिस पांचों से पूछताछ कर रही है। उधर, गंगनहर कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर भी एक स्पा सेंटर पर दबिश दी। यहां पुलिस को देखकर दो युवतियां फरार होने लगीं। पुलिस ने दोनों को पीछा कर पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। इसके बाद पुलिस ने गणेशपुर स्थित एक स्पा सेंटर पर छापा मारा लेकिन यहां पर कुछ नहीं मिला। उधर, एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि अवैध रूप से चल रहे स्पा सेंटरों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें