शेफील्ड स्कूल रुड़की के तीन छात्रों को उनकी कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मकता के लिए चित्रा इंटरनेशनल आर्ट गैलरी देहरादून की ओर से प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। शेफील्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी कला और रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि को विद्यालय प्रबंधन ने सराहा और इसे विद्यार्थियों की मेहनत, कल्पनाशीलता व कला के प्रति रुचि का परिणाम बताया। शेफील्ड स्कूल के चेयरमैन डॉ. राहुल विष्णोई, निदेशक डीके शर्मा और प्रधानाचार्या डॉ. रुचि राव ने विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल के कला शिक्षक कार्तिक का मार्गदर्शन भी महत्वपूर्ण रहा।