फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दो बाइकों की भिड़ंत में तीन गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के इकबालपुर शुगर मिल के कर्मचारी नंद किशोर बाइक से किसी काम से मंगलौर जा रहे थे। जब वह नगला कुबड़ा गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक अन्य बाइक ने उनको टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक पर सवार तीन लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। नंद किशोर के मुंह पर ज्यादा चोट आने से उसके दांत भी टूट गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार भगवानपुर थाना क्षेत्र के चुड़ियाला गांव निवासी संदीप और मोहित को भी चोट लगी है। राहगीरों ने सड़क दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने 108 की मदद से घायलों को रुड़की अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लिया है। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें