फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: इंटरनेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट सीरीज में राज्य के तीन खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

Sun, 07 Dec 2025 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में होगी उमंग इंटरनेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट सीरीज
विज्ञापन

- भारत टीम में खानपुर क्षेत्र के माजरी गांव निवासी दिव्यांग खिलाड़ी मनोज कुमार का हुआ चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
खानपुर। मध्यप्रदेश में होने वाले उमंग इंटरनेशनल व्हीलचेयर सीरीज में इंडियन व्हीलचेयर क्रिकेट टीम में उत्तराखंड की व्हीलचेयर टीम के कप्तान मनोज कुमार सहित दो खिलाड़ी महेंद्र और विकास खेलेंगे। मनोज कुमार को टीम का सदस्य बनाए जाने पर खानपुर और लक्सर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। माजरी गांव निवासी मनोज कुमार वर्तमान समय में उत्तराखंड व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। उन्होंने बताया कि आगामी आठ से 10 दिसंबर तक मध्यप्रदेश में अंतरराष्ट्रीय उमंग इंटरनेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट सीरीज का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भारत सहित श्रीलंका और नेपाल की टीम प्रतिभाग करेंगी। बताया कि उत्तराखंड से उन्हें और दो अन्य खिलाड़ी महेंद्र और विकास को भारतीय टीम के लिए चुना गया है। उमंग इंटरनेशनल व्हीलचेयर सीरीज में भारत का पहला मुकाबला आठ दिसंबर को श्रीलंका से होगा। 10 को भारत का सामना नेपाल से होगा व 11 दिसंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम में जगह मिलने पर खानपुर और लक्सर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें