तीन युवतियों के बीच सरेराह जमकर लात-घूंसे चले। लोगों ने बीचबचाव कराने का प्रयास किया लेकिन मारपीट करती रहीं। मुश्किल से किसी तरह लोगों ने बीचबचाव कराकर मामला शांत किया। वहीं, आसपास के लोगों ने युवतियों की मारपीट की वीडियो बनाकर वायरल कर दी।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित चंद्रपुरी रोड पर एक कोचिंग सेंटर है। कोचिंग सेंटर पर युवतियां पढ़ने आती हैं। बताया जा रहा है कि दो युवतियों का साथ पढ़ने वाली एक युवती से कोचिंग सेंटर में विवाद हो गया था। जैसे ही वह कोचिंग सेंटर से बाहर निकलकर कुछ दूरी पर पहुंची तो दोनों युवतियों ने एक युवती को पकड़ लिया और उससे मारपीट शुरू कर दी। इस बीच युवती ने भी दोनों से मारपीट कर दी। काफी देर तक तीनों में बीच सड़क में लात-घूंसे चलते रहे। युवतियों को मारपीट करता देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने किसी तरह तीनों में बीच-बचाव कराकर मामला शांत कराया। इसके बाद तीनों वहां से चली गईं। वहीं, मौके पर मौजूद भीड़ ने युवतियों की मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।