फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मारपीट और शांतिभंग में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डबल फाटक गोल भट्ठा मोहनपुरा क्षेत्र में आपसी विवाद और मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में कोतवाली रुड़की पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया। 24 मई को 112 कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि डबल फाटक मोहनपुरा क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमकर लड़ाई-झगड़ा हो रहा है। इससे इलाके की शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार मौके पर तरुण, दीपक और विक्रांत उर्फ भोलू निवासी डबल फाटक गोल भट्टा मोहनपुरा आपस में मारपीट कर रहे थे। पुलिस ने तीनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन आरोपी नहीं माने और लगातार हंगामा करते रहे। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें