सुल्तानपुर। क्षेत्र के एक व्यक्ति ने सुल्तानपुर निवासी युवक पर उसकी बेटी समेत पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में कोतवाली लक्सर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। पीड़ित ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर, हरिद्वार में पढ़ाई करती है और प्रतिदिन कॉलेज आती-जाती है। बीते 28 अप्रैल को आरोपी कलीम ने बेटी को फोन कर पूरे परिवार को घर समेत उड़ाने की धमकी दी है। इसके बाद से पूरा परिवार दहशत में है। उनकी बेटी ने डर के कारण कॉलेज जाने से भी इन्कार कर दिया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से कानूनी कार्रवान्व परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि कलीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद