फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: अवैध हथियार लहराकर दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में भरे बारिश के पानी को निकालने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने अभद्रता कर अवैध हथियार दिखाकर धमकी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के सेठपुर निवासी प्रवीण कुमार ने पुलिस को बताया था कि बारिश का पानी उनके खेत में भरा हुआ है। इसकी निकासी के लिए प्रशासन ने पाइप डाले थे। आरोप है कि दो अगस्त की रात गांव के ही कुछ लोगों ने मिट्टी डालकर पाइप को बंद कर दिया। इससे पानी की निकासी भी बंद हो गई। इस पर उन्होंने विरोध किया तो उक्त लोगों ने गालीगलौज कर अवैध हथियार हवा में लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संजय, संजीत, प्रमोद, ब्रजपाल, अनिल, अनुज, गुरुवचन व गुलजार निवासी सेठपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें