कहा, भाजपा ने हमेशा से युवा व गरीब वर्ग के लोगों को शिक्षा देने का काम किया
भाजपा युवा मोर्चा झबरेड़ा ग्रामीण मंडल ने नकलरोधी कानून बिल के समर्थन में तांशीपुर में जनसभा की। जनसभा में पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री हरिद्वार लोकसभा सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं और देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को भाजपा सरकार जेल भेजने का काम करेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जिस तरह से नकलरोधी बिल लाकर युवाओं के भविष्य को उज्जवल बनाने का काम किया है इससे उन लोगों पर लगाम कसेगी जो युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का काम करते हैं। कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा से ही युवा वर्ग व गरीब वर्ग के लोगों को शिक्षा देने का काम किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि कुछ विरोधी पार्टियां भाजपा को बदनाम करने का काम कर रही हैं। इसके बाद गांव में एक पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा की जिला अध्यक्ष इंजीनियर गौरव कौशिक, झबरेड़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष आर्यन त्यागी, कार्यक्रम संयोजक गोविंद पाल, सुमित तोमर, आयुष त्यागी, गौरव त्यागी, अनुराग सिंह आदि उपस्थित रहे।