फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: चोरों ने बंद मकान से लाखों के जेवर चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों की कीमत के जेवर और हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया है। पीड़ित मकान मालिक की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन




गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामपुर डांडी गांव निवासी अरशद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह परिवार समेत दो दिन पूर्व बाहर गया था। इस बीच चोरों ने मकान के अंदर घुसकर कमरों के ताले तोड़कर चाेरी की वारदात को अंजाम दे दिया। उसके चाचा ने मंगलवार सुबह कमरों के ताले टूटे देखे और सूचना उसे दी। वह आननफानन में घर पहुंचा और अंदर जाकर देखा तो सामान इधर-उधर बिखरा हुआ पड़ा था।


अलमारी से लाखों की कीमत के सोने-चांदी के जेवर और 30 हजार की नकदी गायब थी। वहीं, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। कोतवाली प्रभारी बीएल भारती ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। साथ ही तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें