फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलरी शाप का शटर तोड़कर चोरी

Fri, 02 Dec 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
चोरों ने ज्वैलरी शाप का शटर उठाया - फोटो : amarujala
विज्ञापन
चोरों ने बृहस्पतिवार रात को लंढौरा के मेन बाजार स्थित ज्वैलरी की दो दुकानों का शटर तोड़कर हजारों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। अंबेडकर नगर निवासी वकार और सुलेमान की ज्वैलर्स की दुकान है। बृहस्पतिवार रात को किसी समय चोरों ने दोनों दुकानों के शटर उठाकर भीतर से करीब तीन लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए हैं। दोनों ज्वैलर्स सगे भाई हैं। शुक्रवार सुबह दोनों जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर उखड़ा देखा। तुरंत ही मामले की जानकारी चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जांच की है। इस संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें