फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: चोरों ने काटा छह लाख कीमत का हाईटेंशन लाइन का तार, तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने अलग-अलग स्थानों से हाईटेंशन लाइन का 12 मीटर तार काटकर चोरी कर लिया। तार की कीमत करीब छह लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अवर अभियंता सुखपाल ने गंगनहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 22 दिसंबर को लाइन मैन गय्यूर ने जानकारी दी थी कि सुबह करीब चार बजे पेट्रोलिंग शुरू की गई थी। इस दौरान रसूलपुर और माधोपुर अंडरपास के बीच हाईवे के पास से जा रही 11 हजार केवी की एक ब्रांच से लगभग 400 मीटर और दूसरी ब्रांच का 800 मीटर तार चोरी पाया गया। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

छात्रा से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार
गणेशपुर में कोचिंग से लौट रही छात्रा के साथ छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शामली यूपी निवासी युवती के साथ शुक्रवार शाम को छेड़खानी की गई थी। छात्रा के बुलाने पर उसके पहचान वाले वहां आए और युवक को पीटा। इसके बाद युवक फरार हो गया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण घटना को लेकर लोगों में रोष था। पुलिस ने जाहिर निवासी तेलीवाला कोतवाली गंगनहर पर मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। आरोपी को पनियाला रोड स्थित एक मुर्गा फार्म के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्यपाल ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें