II
I
I
I
I
दुकान मालिकों ने दी तहरीर, पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी कैमरे
I
Iचोरों ने दो दुकानों के शटर तोड़कर लाखों रुपये के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दुकान मालिकों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
I
I
I
Iपिरान कलियर सोहलपुर रोड मुर्करबपुर में एक मार्केट में मलिक कंफेक्शनरी और एक जनरल स्टोर की दुकान है। कंफेक्शनरी स्वामी शेरखान निवासी माहीग्रान बंदा रोड, रुड़की ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह रविवार शाम को अपनी दुकान को बंद करके घर चले गए थे। रात को करीब दो बजे सूचना मिली कि किसी ने दुकान का शटर तोड़कर सामान चोरी कर लिया है।
I
Iवह रात को ही अपनी दुकान पर पहुंचे तो दो शटर टूटा हुआ था। दुकान के अंदर जाकर देखा तो दुकान में रखी करीब दो लाख की नकदी और 50 हजार रुपये के सिक्के और अन्य सामान गायब था। किराने की दुकान के मालिक तौकीर अमीन निवासी बेड़पुर ने बताया कि चोरों ने उनकी दुकान का शटर उखाड़कर नौ हजार रुपये के सिक्के और अन्य सामान चोरी कर लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। क्षेत्र के सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।I