फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: चोरों ने पीजी में घुसकर पांच छात्रों के मोबाइल किए चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIएक ही रात में खंगाले पांचों के कमरे, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
I
I

I
Iखंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी कैमरे, शक के घेरे में आया एक संदिग्ध
I
Iचोरों ने एक पीजी को निशाना बनाते हुए पांच छात्रों के महंगे मोबाइल चोरी कर लिए। छात्रों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे की मदद से एक संदिग्ध तक पहुंची है।
I
I
I
Iगंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित आजादनगर चौक के पास आजाद नाम से पीजी है। इसमें कई छात्र कमरा लेकर पढ़ाई कर रहे हैं। अनुज कुमार निवासी गांव महतौली जिला सहारनपुर ने तहरीर देकर बताया कि 16 अक्तूबर की रात पीजी में सभी लोग अपने-अपने कमरे में सोए हुए थे। इस बीच किसी ने अनुज कुमार, आकाश शर्मा, अंश दीक्षित, विपिन रावत, हिमांशु नैथानी के महंगी कीमत के मोबाइल चोरी कर लिए। सुबह होने पर पांचों ने मोबाइल गायब देखे तो होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iउन्होंने एक-दूसरे से मोबाइल गायब होने की जानकारी ली तो पूरे पीजी में हड़कंप मच गया। उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। मामले में छात्रों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। साथ ही मोबाइल बरामदगी की मांग की। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें