पुलिस ने कुसुम योजना के तहत खेत में लगे 6 सोलर पैनल चोरी करने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिरान कलियर थाना क्षेत्र के धनौरी निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके खेत में कुसुम योजना के तहत ओसवाल कंपनी के 7.5 किलोवाट के 13 पैनल लगे हुए थे। 24 फरवरी को चोरों ने 6 सोलर पैनल चोरी कर लिए हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।