ग्राम अकबरपुर में चोरों ने सरकारी ट्यूबवेल को निशाना बनाकर कॉपर केबल और अन्य कीमती उपकरण चोरी कर लिए। मामले में ट्यूबवेल चालक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नलकूप चालक प्रमोद कुमार की पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार राजकीय ट्यूबवेल संख्या-16 आरजीओ में पांच सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने स्टार्टर तोड़कर करीब पांच मीटर कॉपर केबल, तीन फ्यूज यूनिट और स्टार्टर का अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना का पता चलने पर ट्यूबवेल चालक प्रमोद कुमार ने आसपास सामान की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने कोतवाली मंगलौर पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।