रुड़की (ब्यूरो)। डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को इसने दो और लोगों की जान ले ली है। मरने वालों में एक युवती शामिल है। भंगेड़ी निवासी 19 वर्षीय आसमां कई दिन से डेंगू से पीड़ित थी। शुक्रवार को उसकी प्लेटलेट्स बेहद कम हो गई। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। इसके अलावा सत्ती मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय इंतजार भी कई दिनों से डेंगू से पीड़ित था। शुक्रवार को उसकी भी मौत हो गई है। इंतजार की चुंगी पर दुकान थी।