सुभाषनगर में एक युवक ने कमरे के अंदर फंदे से लटककर जान दे दी। युवक मानिसक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेने का प्रयास किया तो परिजनों ने इन्कार कर दिया। पुलिस ने किसी तरह शव को कब्जे में लिया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला रोड स्थित सुभाष चाैक, सुभाषनगर निवासी भरत बिष्ट (32) ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे कमरे के अंदर फंदे से लटक गया। उस समय घर में उसकी मां और भाभी थे। कुछ समय बाद जब परिवार के लोगों ने खिड़की से उसे लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए। गंगनहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर गंगनहर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप कुमार मौके पर पहुंच गए। शव कब्जे में लेना चाहा लेकिन परिजनों ने नोकझोंक शुरू कर दी। हालांकि बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। एसएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि युवक काफी तनाव में चल रहा था। कुछ समय पहले वह नशा मुक्ति केंद्र से वापस आया था। मा.सि.रि.