फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नौटंकी बने अफसरों और जनप्रतिनिधियों के दौरे

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार चल रही बारिश से शहर पानी-पानी
विज्ञापन



लोगों की नहीं छूट रही जलभराव से परेशानी
लगातार चल रही बारिश से शहर पानी-पानी है, अफसरों और जनप्रतिनिधियों की ओर से छतरी लगाकर कॉलोनियों के दौरे किए जा रहे हैं, लेकिन उनके ये दौरे नौटंकी साबित हो रहे हैं, क्योंकि लोगों का जलभराव से पीछा नहीं छूट रहा है।
शहर में ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह से फेल है। निकासी नालों पर भी अतिक्रमण किया गया है। पर राजनीति के हस्तक्षेप के कारण नालों से अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है। नालों की सफाई और जलभराव की समस्या का हल करने के लिए करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए जाते हैं, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की ओर से दावे किए जाते हैं कि अब जलभराव नहीं होगा, मगर नतीजा वही डाक के तीन पात रहता है। जल भराव न होने के सारे दावे फेल साबित हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को भी बारिश से शहर जलमग्न हुआ। लोगों के घरों और दुकानों में पानी घुस गया। जिससे उन्हें नुकसान का सामना करना पड़ा। शहर के चंद्राचार्य चौक, भगत सिंह चौक, ज्वालापुर रेलवे अंडर पास, कटहरा बाजार, चौक बाजार, कनखल, पुराना अनाज मंडी आदि क्षेत्रों में सबसे अधिक जलभराव की समस्या बनी रही। जलभराव के कारण कांवड़ यात्रियों को भी पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें