फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने हकीमपुर तुर्रा में तालाब की पैमाइस की

विज्ञापन
विज्ञापन
हकीमपुर तुर्रा गांव में तालाब पर हुए अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट के आदेश पर भगवानपुर तहसील प्रशासन की टीम मय फोर्स पैमाइश कराने मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पिरान कलियर क्षेत्र के हकीमपुर तुर्रा गांव में पानी की निकासी नहीं होने से गांव की सड़कों पर जलभराव हो गया था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से की थी। लेकिन, शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण तालाब की भूमि पर अवैध कब्जों को लेकर गांव के कुछ ग्रामीणों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इस पर हाईकोर्ट ने तालाबों पर हुए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए थे। इसके तहत शनिवार को तहसीलदार सुशील कोठियाल के नेतृत्व में प्रशासन की टीम मय फोर्स के हकीमपुरतुर्रा गांव पहुंची। गांव में तालाबों की पैमाइश कराई गई। तालाब की भूमि पर रह रहे लोगों का कहना है कि वह पिछले कई दशकों से बसे हैं। लेकिन, उन्हें आज तक नहीं पता की वह तालाब की भूमि है। लोगों का कहना है कि अपने मकान छोड़कर जाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें