फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पुलिस ने रातभर चलाया सघन चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के आदेश पर पुलिस इन दिनों जनपद में सघन चेकिंग अभियान चला रही है। शुक्रवार रात कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी और एसएसआई राजेश बिष्ट के नेतृत्व में लक्सर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर सघन चेकिंग की। लक्सर-पुरकाजी, लक्सर-हरिद्वार और लक्सर-रुड़की हाईवे के अलावा नगर में संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस टीमों ने चेकिंग की। इस दौरान वाहनों की तलाशी लेने के साथ ही संदिग्धों से भी पूछताछ की गई। इस दौरान यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई। सीओ देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार क्षेत्र में नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें