फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखेड़ा में बदमाशों ने दो महिलाओं के लूटे कुंडल

सार

बदमाशों ने कुआंखेड़ा गांव में धावा बोलकर एक ही रात में दो महिलाओं के कानों से कुंडल झपट लिए।बदमाशों ने घर के आंगन में मच्छरदानी लगाकर सो रही श्यामलाल की पत्नी राजकुमारी कानों से सोने के कुंडल झपट लिए।ग्रामीणों ने रात में ही घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदमाशों ने कुआंखेड़ा गांव में धावा बोलकर एक ही रात में दो महिलाओं के कानों से कुंडल झपट लिए। एक घर से 10 हजार की नकदी और जेवर चोरी कर लिए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

लक्सर क्षेत्र में बदमाशों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार रात बदमाशों ने कुआंखेड़ा गांव को निशाना बनाया। हथियारबंद बदमाशों ने सबसे पहले श्याम सिंह के घर में धावा बोला। बदमाशों ने घर के आंगन में मच्छरदानी लगाकर सो रही श्यामलाल की पत्नी राजकुमारी कानों से सोने के कुंडल झपट लिए। महिला ने शोर मचाने का प्रयास किया तो हथियार के बल पर चुप करा दिया। इसके बाद बदमाशों ने धीर सिंह के घर में धावा बोलकर उनकी पत्नी के कानों से भी सोने के कुंडल छीन लिए और हथियार के बल पर चुप करा दिया।
बाद में बदमाशों ने कैलाश के घर को निशाना बनाते हुए 10 हजार पर की नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी किए। इसके बाद बदमाश जंगल में फरार हो गए। बदमाशों के जाने पर महिलाओं ने शोर मचाया तो लोग जाग गए। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। इसके बाद ग्रामीणों ने बदमाशों की तलाश की। ग्रामीणों ने रात में ही घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस गांव पहुंची और जानकारी ली। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें