फोटो समाचार
लक्सर। सेंट जेपी कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने देहरादून में आयोजित शूटिंग चैंपियनशिप में सफलता हासिल की है। विजेता खिलाड़ी अब दिल्ली में आयोजित होने वाली प्री नेशनल इंटर स्कूल चैंपियनशिप में भाग लेंगे। तहसील क्षेत्र के सुल्तानपुर में स्थित सेंट जेपी कान्वेंट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने दो दिन पहले देहरादून में आयोजित 18 वीं उत्तराखंड राज्य इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में गगन, अमृत, अनमोल कोठियाल, आयुष कश्यप, अंश शर्मा, अनुराग शर्मा व अमन ने प्रतिभाग किया था। स्कूल प्रबंधक लाल सिंह सैनी ने बताया कि गगन, अनमोल कोठियाल व अमृत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। खिलाड़ी दिल्ली में आयोजित प्री नेशनल इंटर स्कूल चैंपियनशिप मैं प्रतिभा करेंगे। इन्हें 15 अगस्त के अवसर पर स्कूल में सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य रीता सैनी, संगीता गुसाईं, मेजर सोहनवीर, कोच कपिल देव, आकाश कुमार, सागर कोरी, दीपक, सोनित, हिमांशु सैनी, मंजू अलारिया, राजपाल, सेठपाल, रेशा आदि मौजूद रहे। संवाद