फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत के अखाड़े में धराशाई हुए दिग्गज

Thu, 07 Jan 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। त्रिस्तरीय पंचायतों में गांवों के लोगों ने कई दिग्गजों को धूल चटवा दी। जीत तो दूर यह नेता रनअप से भी दूर रहकर तीसरे, चौथे नंबरों पर खिसक गए।
विज्ञापन

हरिद्वार जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष की दावेदारी जता रहे पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष चौ. राजेंद्र सिंह तो दो सीटें हार ही गए। मानकपुर सीट पर राजेंद्र की पत्नी कुसुम तीसरे स्थान पर रहीं, ठीक यही हाल सहकारिता की राजनीति के दिग्गज बताण् जाने वाले चौ. सुरेंद्र का भी रहा। अकबरपुर झोझा सीट पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे चौ. सुरेंद्र सिंह पनियाला को हार तो झेलनी पड़ी ही साथ ही वह तीसरे स्थान पर गए। दौलतपुर सीट पर बढेड़ी के राव शकील व रहमतपुर से कई बार प्रधान रह चुके कांग्रेस के सईद प्रधान को राजनीतिक लिहाज से बड़ी हार झेलनी पड़ी। दौलतपुर में हार के साथ ही दोनों सियासी दिग्गजों की सियासत भी सिमटकर रह गई। दौलतपुर जिला पंचायत सीट पर राव शकील को दूसरे व सईद प्रधान को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा है। सालियर में कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष मास्टर सत्यपाल का सत्ता का असर नहीं चल सका उनकी पत्नी रचना चुनाव हार गई तो वहीं रहीमपुर में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह के रिश्तेदार को भी हार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें