फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: वन विभाग ने अजगर का किया रेस्क्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
बुग्गावाला। खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों को शुक्रवार को नदी के पास एक खेत में अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर का रेस्क्यू किया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने अजगर को आबादी और खेतों से दूर जंगल के सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। अजगर के रेस्क्यू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल अथवा खेतों में वन्यजीव दिखाई देने पर खुद पकड़ने के बजाय तत्काल विभाग को सूचना देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें