फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर विरोध जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन उत्तराखंड की ओर से सात सितंबर से घोषित चरणबद्ध आंदोलन के तहत शनिवार को उत्तराखंड राजकीय मुद्रणालय (लिथो प्रेस) रुड़की में कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर विरोध जताया। मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन की ओर से 12 सूत्री मांगों को लेकर जनजागरण अभियान के तहत सांकेतिक गेट मीटिंग आयोजित की गई। कर्मचारियों ने मांगों के समाधान की मांग उठाई। इस दौरान कुलदीप सिंह बिष्ट, महेश कुमार सैनी, चंद्रपाल, अरुण कुमार, पीतांबर लाल, तरुण कुमार, अर्जुन कुमार, अविनाश, ब्रिजेश कुमार गुप्ता, सपना, महाराज सिंह सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें