फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: तीसरे दिन भी बंद रही डायलिसिस यूनिट

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल स्थित हंस डायलिसिस सेंटर में किडनी रोगियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। डायलिसिस यूनिट में बिजली लाइन के फाल्ट से मशीनों की खराबी के कारण बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी उपचार शुरू नहीं हो पाया। डायलिसिस की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंचे मरीजों को बिना इलाज के ही लौटना पड़ा। केंद्र पर निशुल्क मिलने वाली सुविधा बंद होने से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के सामने संकट खड़ा हो गया है। कई मरीजों को मजबूरी में निजी अस्पतालों या दूसरे केंद्रों पर महंगे खर्च पर डायलिसिस कराना पड़ रहा है। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि बिजली लाइन में फाल्ट के चलते मशीनों में तकनीकी खराबी आई है। इसको ठीक कराने के लिए संबंधित तकनीकी टीम से संपर्क किया गया है। जल्द ही खराबी को दूर करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें